नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

करेली छायाकार संघ का गठन

जबलपुर दर्पण नरसिंहपुर ब्यूरो

अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन रजि. जिला छायाकार संघ नरसिंहपुर द्वारा करेली छायाकार संघ का गठन नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष रमेश नेमा,उपाध्यक्ष समीर विश्वकर्मा,संगठन मंत्री राजेश तिवारी,सहसचिव संजय साहू,संरक्षक गन्नू विश्वास की उपस्थिति एवं नीतू छावडा, विनीत जैन,शैलेंद्र शर्मा एवं अनुज ममार जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से संतोषपुरी गोस्वामी को अध्यक्ष,रूपेश वर्मा को उपाध्यक्ष,दीपक शर्मा को सचिव, सोनू खान को कोषाध्यक्ष एवं सतीश विश्वकर्मा बरमान को सहसचिव बनाया गया।जिला अध्यक्ष रमेश नेमा द्वारा अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन रजि जिलाछायाकार संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र कश्यप जी एवं महासचिव राजेंद्र गुप्ता जी ने अपनी कड़ी मेहनत से इसको फोटोग्राफर साथियों के हित के लिए स्थापित किया और आज लगभग इसमे 3 लाख से ज्यादा सभी प्रदेशों के फोटोग्राफर इस संगठन मे सदस्य है।
सभी उपस्थित फोटोग्राफर साथियों द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।जिसमे सतीश जैन, संतोष साहू, विवेक जैन, धर्मेंद्र ऋषि सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के समापन में तहसील अध्यक्ष संतोषपुरी गोस्वामी द्वारा आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page