गौशाला में अनियमितता का शिकार हुए गोवंश।

सुदर्शन वाहिनी ने घटना पर जताया रोष।
जबलपुर। विगत हुई लगातार भारी बारिश का दुष्परिणाम यह रहा कि गौशाला में बड़ी संख्या में गोवंश को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस विषय में सुदर्शन वाहिनी की जबलपुर इकाई ने अपना रोष व्यक्त किया है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन आज घंटाघर में एस डी एम को सौंपा गया।
विगत दिनों हुए लगातार भारी बारिश के चलते तिलवारा स्थित एक गौशाला में 20 गोवंश और गायों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसके पीछे कारण है गौशाला में अव्यवस्था। गौशाला के प्रबंधकों और गौ सेवकों को समय रहते उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। मानव जाति के लिए गायों का महत्व किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में अगर उनकी देखभाल में लापरवाही की जाती है तो यह एक गंभीर अपराध है। अधिकारियों के इस विषय में संज्ञान लेकर काम करना चाहिए।
इस आशय का एक ज्ञापन सुदर्शन वाहिनी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने घंटाघर पहुंचकर एसडीएम दीपा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सुदर्शन वाहिनी के जिला मंत्री सौरभ सिंह, आकांक्षा सैयाम, प्रिया कमलाकर, संजना विश्वकर्मा, यश कटारिया, अमित केवट, पूजा वर्मा, रानी, गौरव, राकेश तिवारी, सनी तिवारी, अमित यादव, दुर्गेश केवट, राजा रजक, सुशील बर्मन, नितिन सिंह ठाकुर, सुमित कनौजिया, दीपक श्रीवास, कपिल पात्रे, सुशील रजक के साथ और भी लोग मौजूद रहे।



