गुम इंसान की लाश नाले में पड़ी मिली

थाना मझगवां की घटना, कारण अज्ञात

मनीष श्रीवास रिपोर्टर
जबलपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मझगवां थाने में आज सुबह 8 बजे के लगभग एक 50 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा हुआ मिला । प्राप्त जानकारी अनुसार मझगवां थाने से पता चला कि 3 दिन पहले 18/08/20 को गुम इंसान के नाम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । आज सुबह 8 बजे के दौरान थाने में जानकारी दी गई कि कोई व्यक्ति नाले में पड़ा हुआ हैं । इस घटना की जानकारी जैसे ही थाने में लगी तत्काल थाना प्रभारी अनिलाल श्याम पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल पहुंच कर उस व्यक्ति की सिखानात की गई । वहाँ पर उपस्थित लोंगो ने मृतक मिलन ( कोल ) गोटिया के रूप में पहचान हुई । मृतक मिलन गोटिया की इस प्रकार से नाले में पड़ा हुआ शरीर सक के घेरे में हैं । कि इस प्रकार से इसको कौन छोड़ सकता हैं । इस घटना की खबर को लेकर अनुविभागीय अधिकारी भावना मरावी घटना स्थल पर पहुंच कर बारिकी से जाँच पड़ता करने के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत किन कारण वश हुई हैं । घटना स्थल का पंचनामा बनाते हुये मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिये सिहोरा सिविल अस्पताल भेज कर प्रकरण जाँच में लिया गया हैं ।



