नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

10 वीं एवं 12 वीं की अंकसूचियों का वितरण


जबलपुर दर्पण जिला नरसिंहपुर ब्यूरो

21 अगस्त 2020. माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2020 की मूल अंकसूचियां जिला समन्वय केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में प्राप्त हो चुकी हैं। अंकसूचियों का वितरण 24 अगस्त से कार्यालयीन समय में किया जायेगा।
         यह जानकारी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने दी है। उन्होंने जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य से अंकसूचियां जारी निर्देशों के अनुसार प्राप्त करने की अपेक्षा की है। अंकसूचियां प्राप्त करते समय कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page