कर्मवीर शर्मा बने जबलपुर के नए कलेक्टर।

पूर्व कलेक्टर भरत यादव का हुआ स्थानांतरण।
जबलपुर। स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था की एक सामान्य और नियमित कार्य प्रणाली का हिस्सा है। लेकिन कोई अधिकारी यदि किसी क्षेत्र में रहकर काम करता है तो वह ना केवल उस क्षेत्र से वाकिफ होता है बल्कि उस क्षेत्र के लोग इस अधिकारी के मिजाज को समझते हैं और उसके साथ सहयोग करते हैं। ऐसा ही सहयोग और सद्भाव का एक रिश्ता बन गया था जबलपुर जिले के लोगों और कलेक्टर भरत यादव के बीच।किंतु प्रशासन की एक नियमित व्यवस्था के चलते उनका स्थानांतरण जबलपुर से कर दिया गया है। वर्तमान में जबलपुर के नए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा होंगे जो पहले पन्ना जिले में बतौर कलेक्टर पदस्थ थे।
कोरोना काल की इस विषम परिस्थितियों में कलेक्टर भरत यादव द्वारा किए गए काम को सदैव याद रखा जाएगा। जबलपुर दर्पण के प्रतिनिधि से बात करते हुए कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि आगामी समय में कोरोना की प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा। इसके अलावा आने वाले समय में जो विकास के कार्य जबलपुर में होने वाले हैं। जैसे कि फ्लाईओवर का काम होना है और मेट्रो का काम होना है। ऐसे कई प्रोजेक्ट पर काम करना, एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।
कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि वह विगत 6 जिलों में बतौर कलेक्टर काम कर चुके हैं। लेकिन उनमें सबसे बेहतर सहयोग और समन्वय लोगों के साथ जबलपुर में बना है। उनका यह कार्यकाल यादगार रहा।
जबलपुर की जनता को उन्होंने धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि जो भी सहयोग जबलपुर की जनता ने उनके साथ किया है। वैसा ही सहयोग नवागत जिलाधीश महोदय कर्मवीर शर्मा के साथ भी जारी रखें।
आगामी समय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर भरत यादव ने जबलपुर कलेक्ट्रेट भवन से विदा लेकर चले गए।
वहीं नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आने वाले समय में कोरोना की उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। लेकिन लोगों के साथ और सहयोग के साथ वे सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। शहर के विकास में अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।



