जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मोनिस चक्रवर्ती का भारतीय टीम में हुआ चयन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जबलपुर शहर के मोनिश चक्रवर्ती का चयन हुआ है l चैंपियनशिप का आयोजन केरला में 1 से 6 मई के बीच आयोजित किया जा रहा हैl इस चैंपियनशिप में नगर के उभरते पावर लिफ्टर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे इनके चयन पर पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, सचिव एस टनदेलू, श्री डब्ल्यू लाल, श्री ललित जॉन, प्रशांत मिश्रा, भगवान दास , मानसिंह, और दीनू स्वामी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl



