अहीर रेजिमेंट हम लेकर रहेंगे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा

जबलपुर संभाग का कलश यात्रा एवं संभागीय सम्मेलन संपन्न हुआ
जबलपुर दर्पण। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव जी के नेतृत्व में पाटन बाईपास से एक विशाल अहीर रेजिमेंट कलश यात्रा निकाला गया जो मानस भवन में समाप्त होकर संभागीय सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गया इस संभागीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय अरुण यादव जी थे विशिष्ट अतिथि के रूप में जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह जी मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय लखन घनघोरिया बरगी क्षेत्र के विधायक श्री संजय यादव जबलपुर कैट के विधायक श्री अशोक रोहाणी पूर्व मंत्री श्रीमती लता यादव श्री राजेंद्र यादव पूर्व जिला सहकारी समिति अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री दिनेश यादव जी उपस्थित थे सभी उपस्थित मेहमानों का प्रशस्ति पत्र देकर एवं पुष्प से सम्मान किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने विशेष तौर से अहीर रेजिमेंट पर विचार व्यक्त किए संजय यादव जी ने कहा की लखन घनघोरिया सहित कांग्रेस के सभी विधायकों ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की थी परंतु वर्तमान सरकार नियत साफ नहीं कर पा रहे हैं
इस कार्यक्रम में भारतवर्षीय यादव महासभा के विजय यादव संभागीय अध्यक्ष नगर अध्यक्ष मनोज यादव ग्रामीण अध्यक्ष रामकुमार यादव बड्डा जी रश्मि यादव महिला अध्यक्ष सचिन यादव युवा अध्यक्ष शहर युवा अध्यक्ष ग्रामीण राकेश यादव प्रदेश पदाधिकारी नरेश यादव संजय यादव राजेश यादव शहर महासचिव जितेंद्र यादव एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव आदि सभी संभाग से पदाधिकारी एवं सदस्यगण इस कार्यक्रम मैं उपस्थित थे अखिल भारतवर्षीय के प्रदेश पदाधिकारी गुलाब यादव जी ने कार्यक्रम का संचालन किया



