दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

पर्यूषण पर्व के दौरान रैली, जुलूस, सामूहिक पूजन कार्यक्रम नहीं होंगे

एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

दमोह। एसडीएम दमोह गगन विशेन की अध्यक्षता में आयोजित पर्यूषण पर्व संबंधी बैठक में मौजूद समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के तहत समाज के द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस दौरान रैली, जुलूस, सामूहिक पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। मंदिर में एक साथ पांच से अधिक लोगों का प्रवेश नहीं होगा और पर्व के दौरान मंदिर में सामूहिक पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन के साथ ही मास्क का उपयोग किया जायेगा। बैठक में एडीशनल एसपी शिवकुमार सिंह सीएसपी मुकेश अबिद्रा सुधीर सिंघई रूपचन्द्र जैन सोनू जैन अखिलेश जैन मुकेश जैन सहित समाज के गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page