स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे 3 कोरोना मरीज


हटा। जिस तरह से वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस से संक्रमितों मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ठीक इसी प्रकार कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। शनिवार को हटा कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण को मात देकर 3 कोरोना योद्धा सकुशल अपने घर पहुंचे। दरअसल हटा एसडीएम राकेश मरकाम के कुशल निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ विदेश शर्मा डॉ अभिषेक जैन आदि की मौजूदगी में 45 व्यक्ति एवं 20 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय महिला निवासी आजाद वार्ड के पूर्ण स्वस्थ्य होने उपरांत उन्हें पुष्प माला पहनाकर एवं तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन कर सम्मान पूर्वक उन्हें घर भेजा गया। 20 वर्षीय युवा ने अपने घर जाने की खुशी के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ी जंग के अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि कोरोना से डरे नही बल्कि उसका उससे सतर्क रहें यहाँ स्वस्थ्य अमले की टीम ने बेहद अच्छे से हमारा इलाज किया और आज हम लोग अपने घर जा रहे है, कोरोना के खिलाफ से जीती इस जंग में कोविड केयर टीम का अहम योगदान रहा, जिनका में ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ विदेश शर्मा ने बताया कि 3 कोरोना योद्धा आज ठीक होकर घर गए है, जिन्हें नियम अनुसार निर्धारित समय अवधि तक होम कोरेन्टीन रहने की बात कही गई है। इस दौरान लेब टेक्नीशियन हरिशंकर साहू वार्ड वॉय मिथलेश आशु स्टाफ नर्स अनुपमा संगीता दिलीप लक्ष्मी ऋतु आदि टीम को मौजूदगी रही।
कोविड केयर सेंटर में प्रदान की जा रही सामग्री
हटा एसडीएम राकेश मरकाम एवं नोडल अधिकारी डॉ विदेश शर्मा की पहल पर कुछ अच्छा करने के उद्देश्य को लेकर नगर हटा के समाज सेवी जनो के द्वारा कोविड केयर सेंटर हटा में उपयोगी सामग्री प्रदान की जा रही है। शनिवार को नगर हटा के जागरूक समाज सेवी जनो के द्वारा भेंट की गई। जिसमे बताया गया है कि कोविड केयर सेंटर में उपयोग हेतु 10 बेडशीट एवं 10 चादर के अलावा 10 फाइबर कुर्सी पल्स ऑक्सीमीटर इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर आदि उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। जिसको लेकर कोविड केयर की टीम ने जागरूक जनो के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।



