दमोह जिले में अभी तक 28.3 इंच वर्षा दर्ज

दमोह। जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 718.7 मिमी. अर्थात 28.3 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 33.1 मिमी. अर्थात 1.2 इंच वर्षा कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 751.8 मिमी. अर्थात 29.5 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा तेन्दूखेड़ा में 969.2 मिमी. दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख वर्षा दुबे से प्राप्त वर्षा के आंकड़ों अनुसार जिले के वर्षा मापी केन्द्र दमोह में 551 मिमी., पथरिया 772 मिमी., हटा 656 मिमी., पटेरा 704 मिमी.,बटियागढ़ 669 मिमी., तेन्दूखेड़ा 969.2 मिमी तथा जबेरा में 810 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा के तहत बीते 24 घंटों के दौरान 18.3 मिमी अर्थात 0.7 इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। वर्षामापी केन्द्र दमोह 29 मिमी., पथरिया 18 मिमी., हटा 11 मिमी., पटेरा 14 मिमी., बटियागढ़ में 41 मिमी तथा जबेरा में 15 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी. है।



