जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता के घर में घुसे चोर, अलमारी में रखी नगदी और पन्ना जड़ी अंगूठी की पार

जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा खितौला थाना अंतर्गत जय भवानी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले कांग्रेसी नेता के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा खितौला थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया हैं कि बन्द पड़े हुये मकान कि खिड़की तोड़ कर अंदर जा घुसे । चोरी में दर्ज हुआ ये समान बताय कि अलमारी के अंदर रखे 45000 हजार नगद और पन्ना जड़ित सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब कांग्रेसी नेता भोपाल से सिहोरा आने वाले थे और उन्होंने बंद घर की साफ सफाई के लिए कर्मचारियों से कहा। कर्मचारी जब साफ सफाई के लिए घर पहुंचे तो देखा कि ग्रिल टूटी पड़ी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना खितौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
सिहोरा के कांग्रेसी नेता और भवानी प्रसाद शुक्ला महाविद्यालय के संचालक सुनील शुक्ला खितौला की जय भवानी कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में भारत गौतम के किराए के मकान में रहते हैं। कुछ दिनों पहले वह भोपाल के साकेत नगर स्थित अपने घर में चले गए। गुरुवार को उन्होंने कॉलेज के बाबू रामू बर्मन को फोन करके बताया कि में सिहोरा आ रहा हूं । इसलिए घर की साफ सफाई करवा दें। शनिवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग रामू बर्मन अपने कॉलेज में साफ सफाई करने वाले मुकुल सोनी को लेकर जय भवानी कॉलोनी पहुंचे।
करीब डेढ़ लाख की चोरी का अनुमान : उन्होंने जैसे ही मकान का गेट खुला तो उनकी नजर खिड़की पर पड़ी। खिड़की की ग्रिल बाउंड्री वॉल के पास पड़ी। उनको तुरंत चोरी का शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना खितौला पुलिस को दी। मौके पर खितौला टी आई गोपाल सिंह जंगेत मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि चोर ग्रिल तोड़कर कमरे के अंदर घुसे और अंदर अलमारी में रखे ₹45000 हजार नगद और पन्ना जडित सोने की अंगूठी चोरी करके ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457- 380 का मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page