डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर, लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जिले के कई क्षेत्रों में हुआ मंत्री का स्वागत

जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो

शनिवार को केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया तो वहीं दर्जनों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई एवं जिले के कई क्षेत्रों में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था, जहां श्री कुलस्ते का जोरदार स्वागत किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की गई।केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज डिंडौरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।शहपुरा में भाजपा मंडल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद ग्राम जिमरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और करीब 7.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन किया।सांसद कुलस्ते ने जिले के टिकरिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण भी किया एवं दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्ता दिलवाई गई है।मंत्री कुलस्ते के कार्यक्रमों में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्याेति प्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय,शहपुरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, पार्षद आशीष वैश्य सहित जिला-ब्लॉक-मंडल स्तरीय पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शाहपुर मे दिलाई गई,भाजपा के सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर के ग्राम अनखेड़ा व टिकरिया में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी,जय सिंह मरावी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर,मंडल अध्यक्ष सुशील राय,पार्षद आशीष वैश्य,अनुराग गुप्ता,आई टी विभाग राजेन्द्र तंतवाय,वशीम खान सहित अन्य लोगों की मोजुदगी में बीजेपी सदस्यता दिलाई गई‌। सदस्य लेने वाले लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति एवं साहसिक निर्णयों तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनहितैषी कार्यो से प्रभावित होकर टिकरिया के युवाओं ने केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिए है और आगें अब पार्टी को ओर मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा।रीतिनीति से प्रभावित कर भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले कार्यकर्ता लक्ष्मीदास गायकवाड़ का केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने सम्मानित किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page