खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणशिक्षा दर्पण

स्कूल ने दी छह माह की ट्युशन फीस में छूट।

क्वालिटी पब्लिक स्कूल ने उठाया पालकों के हित में कदम।

जबलपुर। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में जहां एक ओर सारे स्कूल कॉलेज बंद है। वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूल और शिक्षण संस्थान पालकों पर पूरे सत्र की फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर अक्सर अभिभावक विरोध करते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाते हैं।

इन विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहे सभी अभिभावकों की समस्याओं पर गौर करते हुए। श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान के द्वारा संचालित महाराजपुर बाईपास पर स्थित ग्राम चांटी के क्वालिटी पब्लिक स्कूल की, इस सत्र के आरंभिक 6 माह की ट्यूशन फीस माफ करने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन का कहना है, कि जो पालक अपने बच्चे का इनके स्कूल में इसी सत्र में एडमिशन कराते हैं। उन्हें केवल एक बार पंजीयन शुल्क जमा करना होगा और आने वाले सत्र 2020-21 में एडमिशन फीस उन्हें नहीं देनी होगी। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल की तरफ से स्कूल की ड्रेस और स्कूल बैग भी दिया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान की ओर से श्री लक्ष्मण दास केशवानी ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना का संकट समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति की आर्थिक दशा को प्रभावित कर रहा है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को राहत देते हुए श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित क्वालिटी पब्लिक स्कूल द्वारा इस सत्र की आरंभिक छह माह की ट्यूशन फीस में छूट देने का फैसला किया गया है। संस्थान शिक्षा कार्य के प्रति वचनबद्ध है और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page