खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राममिलन के कत्ल का इल्जाम उसके अपनों पर।

मझगवां पुलिस ने कत्ल के मामले का किया पर्दाफाश।

जबलपुर। समाज में जहां कहीं जब कभी भी इन पारंपरिक आदर्शों मर्यादाओं का उल्लंघन होता है तो उसका दुष्परिणाम उन सभी लोगों को भुगतना पड़ता है जो इनके टूटने में शामिल रहे।
थाना मझगवाॅ अपराध क्रमांक 281/2020 धारा 302, 201 भा.द.वि. गिरफ्तार आरोपियों में (पुत्र) शिवराम कोल उम्र 24 वर्ष ,(पत्नि) श्रीमति मिथला बाई उम्र 45 वर्ष,(बहु) कामिनी कोल उम्र 24 वर्ष

थाना मझगवां में दिनांक 21-8-2020 में ग्राम टिकुरहाई मौहल्ला में एक व्यक्ति का शव पडे होने की सूचना पर पहुची पुलिस को राममिलन कोल उम्र 50 वर्ष निवासी टिकुरहाइ्र मोहल्ला वार्ड नम्बर 14 का शव मेन रोड लक्ष्मण कोल के घर के सामने बनी हुयी नाली में पड़ा मिला। मृतक के बेटे शिवराम कोल उम्र 23 वर्ष निवासी टिकुरहाई मौहल्ला ने बताया कि वह 8 वीं तक पढ़ा है। उसके पिता राममिलन कोल मोहन बीडी़ कारखाना मे चैकीदारी का काम करते थे जो प्रतिदिन सुवह लगभग 7 बजे काम पर जाते थे और शाम को 7 बजे घर वापस आते थे बीच में 11 बजे के लगभग खाना खाने घर आते थे। दिनांक 18-8-2020 को उसके पिता राममिलन कोल सुवह लगभग 7 बजे बीड़ी कारखाने पर गये थे खाना खाने नहीं आये थे। तब मां के साथ लगभग 12 बजे मोहन बीड़ी कारखाने पता करने गया था जहाॅ पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया था उसके पिता 10-30 बजे खाना खाने जाने का कहकर चले गये थे। दुकान के आस पास मझगवां एवं रिश्तेदारी मे पिता राममिलन की तलाश किया जो नहीं मिले। दिनांक 19-8-2020 को थाना में गुमने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
दिनांक 21-8-2020 को सुवह लगभग 7 बजे मौहल्ले वालों के द्वारा पता चला कि लक्ष्मण कोल के घर के सामने बनी नाली में उसके पिता राममिलन पडे है।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक के छोटे पुत्र शिवराम कोल ने बताया की उसका पिता राममिलन कोल के साथ पारिवारिक विवाद था जो अक्सर गाली गलौच कर मारपीट करते थे, पैसे भी नही देते थे जब भी पैसे मागंता था तो उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करते थे । दिनांक 18-08-2020 के 11-00 बजे जब वह शराब की खोज में पानी की टंकी तरफ जा रहा था तभी पापा राममिलन कोल महाकाली तरफ से आते दिखाई दिये जो उसके पास आये और गालीगलौज कर बोले की तू काम-धाम नही करता है, आवारागर्दी कर घुमता रहता है एैसा कहते हुये उसे 2-3 थप्पड मारे औेर पकड कर घर ले आये, घर पर भी उसे गालीयां देते रहे, घर पर मां मिथिला बाई थी, उसकी पत्नि कामनी कोल बाहर तरफ घूमने गयी थी, पापा राममिलन कोल मुहं हाथ धोने बाथरूम में गये जो मुहं हाथ धो रहे थे, तभी उसने वही पडा पत्थर उठा कर पापा के सिर में मारा जिससे पापा राममिलन कोल वही गिर गये तब उसने वही पडी रस्सी से पापा राममिलन कोल का गला दबा दिया।

आवाज सुनकर उसकी मां मिथला बाई आ गई औेर उसे हटाया तथा पापा राममिलन कोल को हिला डुला कर देखी जो खत्म हो गये थे। तब उसकी मां मिथला बाई कोल उसे बचाने के लिये वही रखी प्लास्टिक की टंकी में पापा के शव को उसके साथ उठवा कर डाल दिया व ढक्कन बंद कर दिया जब उसकी पत्नी कामनी कोल घूमकर आयी तो पापा के जूते देखी एवं पूछी की पापा आ गये , मै अभी हाथ मुंह धोकर पापा के लिये खाना लगा देती हू एैसा कहते हुये आंगन तरफ गयी और प्लास्टीक की टंकी का ढक्कन उठाया, तभी पापा की लाश देख कर चिल्लाने लगी , जिसे उसने शांत कर दिया, फिर मां मिथला बाई कोल खाना देने के बहाने 12 बजे मोहन बीडी कारखाना गई और पापा राममिलन के बारे में पूछी, कारखाने के कर्मचारी बताये की राममिलन खाना खाने घर चला गया है, मां मिथला बाई ने कहा कि पति राममिलन घर नही पहुचे है, फिर हम दोनो पिता राममिलन कोल को खोजने का नाटक करते रहे रात लगभग 2 बजे उसने तथा उसकी माॅ मिथला बाई कोल ने पापा के शव को टंकी से निकाला ओर बाहर फेकने के लिये ले जाने लगे उसने पापा को हाथ तरफ से तथा मां मिथला बाई नें पापा को पैर तरफ से पकडा तथा उसकी पत्नी कामनी बाई बाहर निकल कर लोगों पर नजर रखने लगी फिर उसने तथा मां ने पापा के शव को अंधेरे में ले जाकर रोड किनारे टिल्लू बर्मन के घर सामने चीपों के नीचे नाली में छिपा दिया और वापस घर आ गये। किसी को शक न हो इसलिये मां मिथला बाई नें दिनांक 19-08-2020 को थाना जाकर पापा के गुुमने की रिपोर्ट लिखाई थी ।
आरोपी पुत्र शिवराम कोल उम्र 24 वर्ष , एवं पत्नि श्रीमति मिथला बाई उम्र 45 वर्ष तथा बहु कामिनी कोल उम्र 24 वर्ष को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करमानी न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मझगवां ए.एल. सरयाम, उप निरीक्षक जे.पी. द्विवेदी थाना खितौला, स0उ0नि0 जे.आर. सैयाम थाना मझगवां, आरक्षक नीरज चैरसिया एस0डी0ओपी0 कार्यालय सिहोरा, आरक्षक अमित रैकवार थाना खितौला, आरक्षक महेन्द्र मरावी, गगन डेहरिया देवराज कौरव, आदित्य कुमार, भगवान सिंह सायबर सेल जबलपुर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page