आरक्षण में क्रीमी लेयर की बाधा दूर करने का विरोध।

यादव महासभा ने शासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
जबलपुर। संविधान में आरक्षण इसलिए किया गया था ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए उन्हें राष्ट्र के विकास में सहभागी बनाया जाए ताकि सरकारी नौकरियों में उनका पर्याप्त प्रतिनिधित्व हो।
किंतु इसके बावजूद ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। अन्य पिछड़ा वर्ग में प्रदान किए गए आरक्षण के नियम में क्रीमी लेयर को बाधा मानकर दूर करने जा रही है। इसके चलते असंतोष फैल रहा है। इसके साथ ही सरकार जो बैकलॉग पदों कोो सामान्य श्रेणीी में बदलने का निर्णय लेेेने जा रही है। इसका भी विरोध किया जा रहा है।
अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा द्वारा आरक्षण से संबंध अपनी मांगों का एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद शाहिद को प्रस्तुत किया गया।
मीडिया से बात करते हुए सभा के युवा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सरकार ने क्रीमी लेयर को लेकर जो नीति अपनाई है उसकी वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण में नुकसान होगा। क्रीमी लेयर की नीति की वजह से आरक्षण का पूरा लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग को नहीं मिल पा रहा है। साथ ही सरकार बैकलाग पदों को सामान्य वर्ग से भरने जा रही है। इसका भी विरोध किया जा रहा है।
अतः सरकार को चाहिए कि इस विषय में प्रर्याप्त विचार कर आरक्षण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।



