मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना से लड़ाई में टीडब्ल्यूटीए का ₹70 लाख का जीवनोपयोगी समाग्री का सहयोग

मंडला दर्पण। मंडला सहित प्रदेश के 18 आदिवासी बहुल जिलों में गठित शिक्षकों के संगठन ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन यानी टीडब्ल्यूटीए ने इस वर्ष कोरोना काल में एक महीने में प्रदेश के विभिन्न जिलों, ब्लाकों के सरकारी अस्पतालों में नगदी सहित ऑक्सीजन कान्सट्रेटर, आक्सीजन सिलेंडर व अन्य आवश्यक सामग्री की कीमत को मिलाकर ₹70 लाख से अधिक सहायता भेंट की है। इसकी शुरुआत मंडला जिले से हुई, इसके पश्चात धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बालाघाट, सिवनी सहित अन्य जिलों में संगठन के पदाधिकारी आगे आए।

मप्र ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर के आह्वान व नेतृत्व में तथा प्रांतीय पदाधिकारी मुकेश पाटीदार, अरुण कुशवाह, शिरीन कुरैशी, मनीष पवार, हेमेंद्र मालवीय, सजीर कादरी, प्रीति सूर्येेेश, विजय उपाध्याय, संजीव सोनी, सुरेश यादव के मार्गदर्शन में जिला और ब्लाकों के अध्यक्षों ने शिक्षकों के सहयोग से जगह-जगह कोरोना काल में अस्पताल में ऑक्सीजन कान्सट्रेटर, आक्सीजन सिलेंडर, अन्य संसाधन व नगद राशि मिलाकर लगभग ₹ 70 लाख एकत्रित कर सहायता के रुप में सौंपे है। अभी भी कई जिलों एवं ब्लाकों में राशि एकत्रित कर सहयोग करने का काम जारी है। पिछले वर्ष कोरोना काल में भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांव-गांव में कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान चलाया था, साथ ही जरुरतमंदों को राशन व आवश्यक सामग्री वितरित की थी।

विभिन्‍न जिले में ₹70 लाख सहयोग राशि दी।

मंडला जिले मेें ₹ 7 लाख के उपकरण भेंट किए। मंंडला मेें एसोसिएशन ने शिक्षकों के लिए पृृथक कोविड केयर सेेंटर की स्थापना के साथ ही लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम भी मुहैया कराया है। सिवनी के धनौरा में सरकारी अस्पताल में सीव्हीसी मशीन एवं डिजिटल एक्स-रे मशीन हेतु ₹ 5 लाख नगद सहयोग किया गया। बालाघाट के बिरसा एवं परसवाड़ा में लगभग ₹ 7 लाख के ऑक्सीजन कान्सट्रेटर एवं आक्सीजन सिलेंडर का सहयोग किया गया। झाबुआ के थांदला में 150 किट स्वास्थ्य विभाग को वितरित किए गए। धार जिले के डही, कुक्षी, बाग, सरदारपुर में नगदी व उपकरण मिलाकर करीब 7 लाख रुपए अस्पताल प्रशासन को सौंपे गए। तीन लाख रुपए का सहयोग दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को किया गया। महेश्वर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए टीडब्ल्यूटीए ने अन्य शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर 11 लाख 53 हजार 721 रूपए राशि सौंपी। खरगोन व बुरहानपुर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के ऑर्डर दिए गए है। इसी तरह अन्य जिलों में भी सहयोग किया जा रहा है।

कोरोना संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

कोविड-19 का सेकंड फेज बहुत ही विकराल रूप लेकर सामने आया है। जिसमें 400 से अधिक शिक्षकों की जानें गई हैं। इसे देखते हुए ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन पूरे प्रदेश में शिक्षकों को कोरोना संकट से बचाने के लिए सामने आया है। एसोसिएशन अपने शिक्षकों की ओनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से संक्रमण से बचाव एवं संक्रमित होने पर बिना घबराए जांच कराकर उचित इलाज कराने का आत्मविश्वास जगाया गया, साथ ही प्रसिद्ध योगाचार्य श्रुति चतुर्वेदी के सहयोग से शिक्षकों को स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए एसोसिएशन द्वारा ओनलाइन काउंसलिंग कराई गई। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने अस्पतालों में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम आदि की व्यवस्था करके कोरोना संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, साथ ही हमारे साथियों ने कई जगहों पर एसोसिएशन के माध्यम से आम लोगों के कोरोना इलाज के लिए राशि व उपकरण मुहैया कराएं हैं, साथ ही मरीजों एवं तिमारदारों को भोजन पानी उपलब्ध कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page