बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध शराब बनाने वालों पर प्रशासन की नकेल

1.38 लाख रुपये की अवैध शराब व महुआ लाहन जप्त

जबलपुर दर्पण बालाघाट ब्यूरो हितेन चौहान

अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय की के लिए कलेक्टर दीपक आर्य कलेक्टर के निर्देशन एवं विनोद खटीक जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को मुखबिरो से प्राप्त सूचना पर जिले की सयुंक्त टीम द्वारा वृत बालाघाट के ग्राम हीरापुर, भरवेली, मानेगांव, सुरवाही एवं लांजी वृत्त के ग्राम मोहझरी मे छापामार कार्यवाही की गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया गया है । इस दौरान एक लाख 38 हजार रुपये की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जप्त किया गया है।     संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की जा कार्यवाही के अतंर्गत सोमवार को वृत बालाघाट के ग्राम  हीरापुर, भरवेली, मानेगांव, सुरवाही मे सघन गस्त कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम सुरवाही के नदी के किनारे बने अवैध शराब के अड्डे मे दबिश दी गई । इस दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार 30 मटकों में रखा 1050 किलोग्राम महुआ एवं एक जरीकेन मे 10 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई है । महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया, आसपास आरोपियों की तलाश की गई । इसी प्रकार लांजी वृत्त के ग्राम मोहझरी में कार्यवाही के दौरान नाला व जंगल में पांच प्लास्टिक के ड्रमों में भरे अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए रखा हुआ 750 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।     24 अगस्त सोमवार की कार्यवाही में जप्त 1800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 38 हजार रुपये है। आबकारी अधिनियम के अतंर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आज की इस सयुंक्त कार्यवाही में एस. डी. सूर्यवंशी सहा. जिला आबकारी अधिकारी, एम.आर. उइके सहा. जिला आबकारी अधिकारी व शंकर लाल बर्मन आबकारी मुख्य आरक्षक, छिद्दी लाल झारिया, लखन चौधरी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page