किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सोयाबीन में नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग
जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो भूपेंद्र साहू
वर्तमान में जिस तरह पीला मोजेक सोयाबीन पर हमला बोल रहा है और उससे किसानों पर जो प्राकृतिक आपदा आई हुई है। इस संबंध में सोयाबीन की फसलों का सर्वे एवं किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत किसानों का ऋण माफ करने की मांग को लेकर सोमवार को किसान कांग्रेस पथरिया के नेतृत्व में कलेक्टर दमोह के नाम तहसीलदार पथरिया आलोक जैन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि कोरोना की महामारी से देश के सभी वर्गों का नुकसान हुआ है। इससे किसान भी प्रभावित हैं एवं पथरिया विधानसभा के किसानों द्वारा काफी बड़े रकवा में सोयाबीन की बोनी की थी। परंतु सोयाबीन की फसल पर प्राकृतिक आपदा अफलन तथा पीला मोजेक के हमले के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जो वर्तमान में दोहरी मार है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जय किसान माफी योजना के तहत जिन किसानों को दो लाख तक का ऋण माफ अभी तक नहीं किया गया है। उसको भी अति शीघ्र कराने की मांग किसान कांग्रेस ने की है। आवेदन सौंपने के दौरान को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रशासक गौरव पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, किसान कांग्रेश जिलाध्यक्ष नितिन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश सोनी, दीपक जैन कमलेश मुखरैया, संजय सोनी, शिवराज, विक्रम सिंह सासा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



