पनागर के 15 वार्डों में एक राशन की दुकान।

युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। पनागर में नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों के बीच एक राशन की दुकान है जिसके चलते क्षेत्रीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है दो से 3 किलोमीटर तक भी राशन लेने जाना पड़ता है और सुबह से बड़ी लंबी लाइन लग जाती है इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाता जिसे लेकर युवक कांग्रेस की ज्ञापन सौंपा उज्जैन कलेक्टर दीपा गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए सभी लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पनागर जगमोहन वार्ड के पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल ने बताया कि गरीबी रेखा के कुल 4797 राशन कार्ड हैं और सामान्य राशन कार्ड मिलाकर टोटल 8000 राशन कार्ड धारी हैं और इन सभी के बीच केवल एक दुकान हैं। इसलिए मांग की जा रही है कि कम से कम 3 दुकानें यह दी जाए। ताकि सभी लोगों को राशन लेने में आसानी हो जाए।
यह भी जानकारी मिली कि समिति अपने निजी फायदे के लिए दो दुकानों का संचालन एक ही जगह से कर रही है।
प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि राशन दुकान 15 वार्ड में अलग-अलग दी जाए या फिर दो दुकानों को अलग अलग किया जाए। समिति ने भी दुकानों को ना चलाने के लिए खाद विभाग में आवेदन दिया है। अभी तक कोई निर्णय नहीं आया।
इस अवसर पर प्रमोद पटेल,
अवनीश उसरेटे, लखन पटेल, मुकेश पटेल, कमलेश सिंह, बावला भाईजान, यूनुस खान, आनंद पटेल, सुभाष पटेल, इनायत खान उपस्थित रहे।



