मध्य प्रदेशसतना दर्पण

पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने नेत्रदान की दिलाई शपथ

सवांददाता जयदेव विश्वकर्मा सतना

समरिटन हॉस्पिटल में आयोजित नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा शिविर में मुख्य अतिथि सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने लोगों को और स्टाफ़ नर्स को नेत्रदान की शपथ दिलायी।डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जो एक राष्ट्रीय आवश्यकता हैं।जिससे ना सिर्फ उनका जीवन बदल देता है अपितु उनके जीवन को हमेशा के लिये अंधेरे के अभिशाप से बाहर निकाल देते हैं।यह सब हम जरूर कर सकते हैं। समाज के लिये हम जीवित अवस्था में कुछ काम ना कर सकें, अपितु म्रुत्यु के पश्चात तो कर सकते हैं, समाज का ऋण चुका सकते हैं।डॉक्टर रश्मि सिंह ने सभी से निवेदन किया कि आप नेत्रदान के लिये आगे आयें, आज यह हमारी राष्ट्रीय आवश्यकता बन गयी है।प्रमुख रूप से संचालक फादर जस्टिन, सिस्टर दीपा, डा.आशीष गुप्ता, चाइल्ड लाइन से अल्का सिंह, पी.आर. ओ पंकज उरमलिया उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page