शोपीस बनकर रह गई है टंकी,नहीं हो रही पानी की सप्लाई

विद्युत की सप्लाई ना होने से बनी है,लम्बे समय से समस्या
डिंडोरी/शहपुरा। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया कला में संचालित नल जल योजना विद्युत की सप्लाई ना होने से बंद है।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग मंडल शाहपुर के द्वारा लापरवाही की जा रही है,जिससे गांव में 15 दिनों से नल-जल योजना बंद है। बताया गया कि आए दिन बंद पड़ी नल जल योजना की शिकायत करने पर भी विभाग के द्वारा काई ध्यान नहीं दिया जाता।
बताया गया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण सप्लाई नहीं हो पाती,जिसके कारण लोगों को हफ्तों तक शुद्ध पीने के पानी से वंचित रहना पड़ता है,मजबूरी में स्थानीय ग्रामीण खुले कुआं के दूषित पानी पीने को मजबूर हैं,जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की गई है।



