लोग अपने अपने घरों में ही करें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और ताजियों को ठंडा।

गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश।
जबलपुर। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और ताजियों के ठंडा करने को लेकर इस बार जिला कार्यालय से आदेश जारी हुआ है। कि लोग अपने घरों में ही ताजियों को ठंडा करें और मूर्तियों को विसर्जित करें। इस विषय में जिलाधीश करनवीर शर्मा का स्पष्ट आदेश आ चुका है।
लेकिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक आदेश की प्रति लेकर पहुंचे।
कन्हैया तिवारी के अनुसार सदर स्थित काली मंदिर में यह आदेश गृह मंत्रालय के हवाले से चस्पा है कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन 5 लोग मिलकर, विसर्जन स्थल पर सरकार द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड कर सकेंगे।
इससे उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति पर, उन्होंने संयुक्त कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। दीपाश्री गुप्ता ने इस विषय में मीडिया से कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।
परंतु शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने मीडिया को बताया कि पुराने आदेश के तहत लोगों ने गणेश विसर्जन की तैयारियां की थी। किंतु इस नए आदेश के तहत लोगों को घरों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और ताजियों को ठंडा करने का जो आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
पूर्व कलेक्टर भरत यादव ने सभी साधु संतों के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया था कि विसर्जन कुंडों में जाकर केवल 5 की संख्या में लोग प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।
शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी, सोनू गुप्ता, अचल नायडू, नितिन नामदेव, अचल रैकवार शानू सिंह और अन्य कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे।
इस विषय में जब कैंट थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन का पुराना आदेश आया था। जो सदर स्थित में काली मंदिर पर चस्पा किया गया है। जिसके अनुसार अधिकतम 5 लोग विसर्जन कुंड में जाकर मूर्तियों का विसर्जन कर सकेंगे, ताजियों को ठंडा कर सकेंगे।
लेकिन नए आदेश के अनुसार सभी लोग अपने घरों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे और ताजियों को ठंडा करेंगे। इस आदेश को भी जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिया जाएगा।



