कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय के संचनालय विस्तार सेवाओं का किया निरीक्षण

कटनी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संचनालय विस्तार सेवाएं की संचालक डॉ. ओम गुप्ता, संयुक्त संचालक डॉ. डी.पी. शर्मा एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टी आर. शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कटनी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान केंद्र के विभिन्न इकाइयों एवं संचालित गतिविधियों का दौरा किया गया। भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर. के. मिश्रा, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. वेन, डॉ. के. पी. द्विवेदी, डॉ. आलोक दुबे, श्री संदीप चंद्रवंशी एवं भगवान बामनिया द्वारा केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं समस्याओं के संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने केंद्र के बेहतरी हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये जिससे केंद्र पर कृषिको हेतु महत्वपूर्ण डेमो यूनिटो को स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page