नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समर्थन मूल्य पर धान व मोटे अनाज की खरीदी

नरसिंहपुर मूल्य पर धान व मोटे अनाज की खरीदी संबंधी तकनीकी अधिकारियों का दल गठित
नरसिंहपुर, 27 अगस्त 2020. राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन मौसम 2020- 21 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन कार्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने तकनीकी अधिकारियों का दल गठित किया है।
         तकनीकी अधिकारियों के दल में सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी श्री प्रशांत सोनी, जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस श्री राघव रूसिया एवं प्रबंधक ई- दक्ष श्री इंद्रेश यादव को रखा गया है। यह दल जिले के किसानों और उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी/ प्रबंधकों व ऑपरेटर को पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0755- 2551471 पर सम्पर्क स्थापित कर समस्या का त्वरित निराकरण करायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page