जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन एवं कटँगी स्वास्थ्य केन्द्र को प्रदेश में मिला पहला स्थान


जबलपुर।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटँगी को लगातार तीसरे वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सूची में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में सी॰एच॰सी॰ पाटन को प्रथम स्थान मिला , सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में सी॰एच॰सी॰ पाटन को द्वितीय स्थान प्राप्त , इस श्रेणी में लगभग 353 सरकारी अस्पताल सम्मिलित थे , जिन्हें पछाड़ कर जबलपुर के दोनो अस्पताल बाज़ी मारी ।
कायाकल्प अवार्ड प्रधान मंत्री मोदी जी की महत्वकांक्षि योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत है जिसमें सरकारी अस्पताल की साफ़ सफ़ाई एवं उन्नयन कार्य पर ज़ोर दिया जाता है ।
सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था, साफ़ सफ़ाई एवं हेल्थ पेरामीटर पर खरा उतरने वाली संस्था को मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मन्निये शिवराज सिंह चौहान ने आज विडीओ कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष भव्य पुरस्कार वितरण समारोह नही हुआ, इस बार मुख्य मंत्री ने विडीओ कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से इसकी घोषणा की ।

डॉ० आदर्श विश्नोई के प्रयासों से पाटन एवं कटँगी के अस्पताल के भवन का रख-रखाव, संक्रमण नियंत्रण, आदि मूलभूत सुविधाओं में बहुत विस्तार हुआ है, जिससे संतुष्ट होने के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

पाटन एवं कटँगी स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में कायाकल्प में अव्वल स्थान मिला, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरूवर की शाम को प्रदेश सभी शासकीय अस्पतालों के काया कल्प पुरुस्कारों की घोषणा की जिसमे प्रदेश की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम पुरुकर इसके तहत अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को उन्नयन के अब 9 लाख रुपय का पुरुष्कार दिया जाएगा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटँगी को 1.5 लाख रूपय पुरुष्कार के रूप में दिए जाएँगे ।
मुख्य मंत्री ने स्वास्थ्य टीम के प्रमुख पाटन बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई एवं तत्कालीन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को बधाई दी । इस सफलता के लिये क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ने भी बीएमओ पाटन की प्रशंसा की एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी ।

अगली बार अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर आएँगे : डॉ विश्नोई (सी॰बी॰एम॰ओ॰ पाटन)
डॉ विश्नोई ने अस्वस्थ किया की अब राष्ट्रीय स्तर में पी॰एच॰सी॰ कटँगी एवं सी॰एच॰सी॰पाटन को प्रथम स्थान लाने में की सम्पूर्ण कोशिश कर रहे हैं एवं विकासखंड पाटन के दोनो स्वास्थ्य केंद्र को अब राष्ट्रीय लेवल का एन॰क्यू॰ए॰एस॰सर्टिफ़िकेशन के लिए प्रयासरत है । इसके साथ ही दोनो स्वास्थ्य केंद्र में इस साल के अंत तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा Sonography मशीन , एवं विधायक निधि से सभी लैब जाँच की ऑटमैटिक मशीन द्वारा जाँच की जाएगी, जिस से मरीज़ों को रक्त की सटीक जाँच भी तुरंत मिल सकेगी और ज़िला खनिज मद से modular ओ॰टी॰ भी विकसित की जा रही है । अतः हमारी कोशिश रहेगी की 2021 में दोनो स्वास्थ्य केंद्रो में स्वास्थ्य सुविधा में एक बडा परिवर्तन दिखेगा ।

विगत सप्ताह मेरे द्वारा विधायक निधि से पाटन विधान सभा के सभी अस्पतालों में खून की त्वरित एवं सटीक जाँच करने वाली मशीन ख़रीदने के 13 लाख की राशि दी गयी है । आज पाटन एवं कटँगी के कायाकल्प अवॉर्ड मे इसका श्रेय पाटन बी॰एम॰ओ॰ डॉ आदर्श विश्नोई और उनकी टीम को जाता है । पाटन एवं कटँगी स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी को मेरी तरफ़ से बधाई ।
अजय विश्नोई (विधायक, पाटन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page