नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सर्दी- खांसी के 58 हजार 51 मरीजों की हुई मेडिकल जांच

नरसिंहपुर। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और क्यूआरटी में 27 अगस्त तक कुल 58 हजार 51 मरीजों की जांच की गई। सरकारी अस्पतालों में 40 हजार 857 और क्यूआरटी में 17 हजार 194 सर्दी- खांसी के मरीजों की मेडिकल जांच की गई। इनमें से कोरोना संदिग्ध मरीज 17 हजार 538 हैं।



