नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वस्थ होने पर 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज और हुए डिस्चार्ज

नरसिंहपुर।सफल इलाज के बाद जिले में शुक्रवार 28 अगस्त को कोविड केयर सेंटर बालिका छात्रावास पीजी कॉलेज नरसिंहपुर से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये। इस मौके पर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने स्वस्थ हुये मरीजों को शुभकामनायें देकर उनके घर के लिए विदा किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 387 सेंपल पॉजिटिव पाये गये, जबकि कोरोना के 305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 79 एक्टिव केस हैं।



