नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गाडरवारा पुलिस ने की 18 ग्राम स्मैक जप्त

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा ।

पवन कौरव गाडरवारा

जिले में अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी। थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 01 लाख 80 हजार मूल्य की 18 ग्राम अवैध स्मैक की जप्त।

          पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले मे अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु जिला अंर्तगत अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के व्यापार करने वालो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गाडरवारा में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति चीचली वायपास रोड पर राय पैलेश के सामने गोल्डन सिटी गाडरवारा पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक को बेचनें के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी एवं एसडीओपी श्री एस आर यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक एच आर मानकर, सउनि रमेश मानेश्वर, प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह एवं आरक्षक बालकिशन की टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप एक मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमके 2956 पर एक व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में घूमता हुआ दिखा जिससे पूछताछ पर उसके द्वारा संतोषप्रद जबाव नही दिया गया जिससे संदंह होने पर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया एवं उससे बारीकी से पूछताछ की गयी जिससे उसने अपना नाम संजू कहार पिता गरीबदास कहार उम्र 30 साल निवासी विठ्ठल भवन के पास चिरहकला थाना पलोहा होना बताया का होना बताया आरोपी की बरीकी से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत लगभग 01 लाख 80 हजार रूपये है वरामद की गयी। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त होने एवं उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक को बेचनें हेतु मोटरसाईकिल का उपयोग करने पर उसकी मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमके 2956 को भी जप्त किया जाकर उसके विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 574/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।
           पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page