खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला तेंदुए का शव: फॉरेस्ट अमला जांच में जुटा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की लगीं सीमा वन परीक्षेत्र सिहोरा के शरदा बीट के कुर्रे पिपरिया गांव से लगें खेत किनारे लगी झाड़ियों में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई । विगत कुछ दिनों पहले भी खड़रा क्षेत्र में मृत हालत में पड़ा हुआ मिला था एक तेंदुए का शव लगातार इस क्षेत्र में तेदुओं का विचरण करने की चर्चाएं हमेशा ही खबरों में देखी गई हैं । मंगलवार की सुबह सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा । और पाया कि खेतों से लगीं हुई झाड़ियों में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था वयस्क तेंदुआ । घटना स्थल पर जांच में तेंदुए की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है । 6 साल के लगभग वयस्क नर तेंदुए को पीएम के लिए वेटरनरी कॉलेज जबलपुर भेजा गया है । वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मुकेश पटेल के मुताबिक सोमवार की रात में ग्रामीणों से तेंदुए का शव कुर्रो पिपरिया गांव के बाहर खेत किनारे झाड़ियों में पड़े होने की मिली थी सूचना जिस पर वन विभाग ने पूरी रात आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया । लेकिन रात्रि के समय होने के कारण नही मिल सका था । पुनः सुबह 9 बजे से बताये गई जगहों में शर्चिग की गई तो कुर्रे पिपरिया के खेत से लगी हुई झाड़ियों में मृत अवस्था में मिला शव । अभी भी तेंदुए की मौत रहस्य बना हुआ है । शिकार के नहीं मिले कोई निशान , बीमारी या भूख से मौत की आशंका तेंदुए के पूरे शरीर पर कहीं कोई चोट या झुलसने का निशान नहीं मिला है । इसकी वजह से ये आशंका भी नहीं है कि जा सकती हैं शिकार के चलते उसकी मौत हुई होगी । वन विभाग को आशंका है कि या तो उसकी मौत किसी बीमारी या भूख से हुई होगी ।लम्बे समय से सिहोरा क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखने को मिल रहीं है ।शिकार की तलाश में वह रहवासी क्षेत्र की सीमा तक भी चले जाते हैं । कई वर्ष पहले 2004 में गौरहा क्षेत्र में सुअर पकड़े जाने वाले फंदे में फस गया था व्यस्क तेंदुआ वन विभाग को कई घण्टे करनी पड़ी थी मेहनत । भूख मिटाने के लिए भी वह भटक कर इधर आया होगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page