शराब तस्कर घमापुर पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाना प्रभारी जी आर चंद्रवंशी को मुखबिर से सूचना मिली की घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास यादव एवं उसका साथी साहिल यादव अपने घर के पास शर्मा के पुराने खंडहर हो चुके मकान में छ: पेटी अग्रेजी शराब छुपा कर रखे हैं एवं उसे बेचने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी के निर्देश पर घमापुर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी जहाँ पर विकास यादव एवं साहिल यादव छ: पेटी अग्रेजी शराब को कार्टून में रखे थे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर शराब तस्कर विकास यादव को पकड़ लिया गया वही साहिल यादव दीवाल फांद कर बच कर भाग गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वही विकास यादव को गिरफ्तार करते हुए छ: पेटी अग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध, पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।



