दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने एक फरार आरोपी पर 05 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित

दमोह । जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने दमोह जिले एक प्रकरणों में 01 फरार आरोपी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत हुये थाना रनेह के अपराध क्रमांक 87/20 धारा 302,304 (बी),498(ए), 34 ताहि एक्ट के तहत फरार आरोपी आरती बाई पति प्रहलाद सींग लोधी निवासी ग्राम रनेह थाना रनेह जिला दमोह पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने जानकारी दी है कि जो कोई व्यक्ति फरार आरोपिया को बंदी करवायेगा या बंदी करवाने के लिये सही सूचना देगा। जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके। उसे उद्धोषित नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page