खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

निगमीकरण का विरोध कर्मचारी संगठनों द्वारा।

आगामी अक्टूबर माह में हड़ताल का निर्णय।



जबलपुर। कोरोना ने हालात को किया मुश्किल ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक जी ने बताया आज दिनांक 28 अगस्त को रक्षा क्षेत्र की तीनो फेडरेशनों के साथ रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव रक्षा द्वारा ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के प्रस्तावित निगमीकरण के विरुद्ध ऑर्डीनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा 12 अक्टूबर से की जाने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक बुलाई गई थी। वीडियो कांफ्रेंस में ए आई डी ई एफ , आई एन डी डब्ल्यू एफ, बीपीएमएस के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस अतिरिक्त सचिव रक्षा श्रीकांता राव की अध्यक्षता में शुरू हुई कान्फ्रेंस में आगामी DGOF श्री सीएस विश्वकर्मा तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंस के आरंभ में अपने उद्बोधन में अतिरिक्त सचिव कांता राव ने सभी फेडरेशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शासन के प्रस्ताव को सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए हड़ताल पर न जाने का अनुरोध किया तथा सभी पदाधिकारियों को अपना अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आमंत्रण दिया। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाठक जी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम निगमीकरण को निजी करण का रास्ता बताते हुए निगमीकरण का पुरजोर आवाज में विरोध किया। 80 हजार कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए पाठक जी ने कहा रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला ऑर्डीनेंस फैक्ट्री बोर्ड को पिछली हड़ताल के एग्रीमेंट के अनुसार 30 हजार करोड़ का टारगेट अगले 5 साल के लिए दिया जाए। आज तक की हुईं बदहाली के लिए जिम्मेदारों को चिन्हित किया जाना चाहिए। 200 साल से भी अधिक की राष्ट्रीय संपत्ति को निजी हाथों में जाने से रोकने के लिए पाठक जी ने रक्षा मंत्रालय के पदाधिकारियों से 80000 ऑडनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों के पक्ष में सहयोग करने की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page