
हटा। अहिरवार समाज द्वारा मृत्यु भोज की प्रथा को प्रतिबंधित करने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में गत रोज समाज के युवाओ ने मृत्यु भोज की प्रथा को बन्द करने के निर्णय पर समाज के युवाओ द्वारा परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट उन्हें सम्मानित किया। बताया गया कि मृत्यु भोज एक कुप्रथा है। जिसको लेकर मृत्यु भोज नही करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित जनो को संकल्प दिलाया गया कि मृत्यु भोज नही करेंगे बल्कि मृत्यु भोज की जगह स्वर्गीय की याद में एक वृक्ष जरूर लगाएंगे। इस दौरान जय भीम युवा संगठन एवं अहिरवार समाज के राहुल राही सुरेंद्र चौधरी हेमन्त भारती शिवम रोहित अनिल चौधरी महेश अहिरवार एवं हरिओम राहुल राज आदि उपस्थित रहे।



