शासकीय काम्प्लेक्स ही बह गया गुणवत्ता और निर्माण स्थान चयन पर सवालिया निशान

नरसिंहपुर। जिले के नर्मदा तट बरमान सतधारा नर्मदा नदी के दोनों और किनारों पर लगातार होते डूब क्षेत्र में अतिक्रमण प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनते हैं और जान माल की हानि भी होती है लिंगा पंचायत के अंतर्गत विगत वर्षों लाखों रुपए की लागत से डूब क्षेत्र में ही सुलभ कंपलेक्स बनाने की इजाजत दी गई थी जिसमें की स्थानीय एवं आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाधन की सुविधा मुहैया कराना उद्देश रहा था मगर डूब क्षेत्र में आने के कारण उक्त अधूरा निर्माणाधीन कापलेक्स टूट कर बह चुका है एवं उसके बचे हुए सामान को जनता उठा उठाकर अपने घर ले जा रही है राजस्व विभाग की अनदेखी के कारण लोग यहां पर अतिक्रमण करके कब्जा करके जगह को बेच भी देते हैं और इसी तरह नर्मदा के डूब क्षेत्र के किनारों तक की जगह महंगे दामों में क्रय विक्रय होती रहती है पंच सरपंच जनपद जिला पटवारी तहसीलदार महोदय कोई भी यहां पर मां नर्मदा में श्रद्धा रखते हुए कार्यवाही की कोशिश ही नहीं करते



