नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीमति ब्रिजपुरिया शिक्षिका पद से हुई सेवानिवृत्त

साथियों ने कार्यकाल की सराहनीय कर दी विदाई।

गाडरवारा। सोमवार को क्षेत्र के समीपी ग्राम देवरी (मिढ़वानी) की शासकीय प्राथमिक शाला की प्रभारी श्रीमती मालती ब्रिजपुरिया की शासकीय सेवा से सेवानिवृति के अवसर पर विद्यालय में कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए विदाई समारोह का आयोजन बीईओ डी के चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य , ग्राम के मुखिया कोमल सिंह पटैल की अध्यक्षता एवं बीआरसी चन्दन शर्मा, बीएसी,संदीप स्थापक,मनीराम मेहरा आमगांव प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे हेमंत स्थापक सहित अन्य विशिष्ट अतिथियो के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र का पूजन किया गया तदोपरांत उपस्थित जनों का स्वागत शिक्षक सुरेन्द्र पटेल द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया एवं मालती ब्रिजपुरिया को विदाई स्वरूप उपहार दिए गए। कार्यक्रम में बीईओ डी के चतुर्वेदी ने कहा की अपने सेवा काल मे ब्रिजपुरिया मेडम ने उत्कृष्ट सेवाएं दी । आगामी समय उनका अब सामाजिक और अच्छे कार्यो मे गुजरे। ग्राम के कोमल पटैल ने अपने उदबोधन में कहा की हमारे गांव के स्कूल में मेडम ने अच्छी सराहनीय सेवाएं दी। बीआरसी चन्दन शर्मा ने कहा की सरकारी स्कुलो में ग्राम वासी अपने बच्चों का दाखिला कराये जिससे की स्कुलो की दर्ज संख्या बढ़ सके। विदाई कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शेख जफर भाई शिक्षक ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन संस्था के प्राथमिक शिक्षक सुरेंद्र पटैल द्वारा किया गया। विदाई समारोह के समापन पर पौधारोपण किया गया। समारोह में मालती ब्रिजपुरिया ने उनके सेवाकाल में दिए गए सहयोग के प्रति सहयोगियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में , सरपंच रघुवर सिंह , प्रदीप ब्रिजपुरिया, देवेन्द्र शर्मा कृष्ण कुमार पाठक, जनशिक्षक प्रशान्त राय, देवी सिंह कीर,मधुसूदन पटेल पत्रकार मालती गूजर शिवहरि उपाध्याय प्रभात रुसिया सचिव पुष्पेन्द्र सिह भुवन कुमार एवं प्राथमिक माध्यमिक व हायरसेकेन्ड्री स्कूल की शिक्षिकाऐ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page