नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सर्पदंस से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

नरसिंहपुर। करेली तहसील के अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को राहत प्रदान करने के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर श्री जीसी डेहरिया ने स्वीकृत की है। सहायता राशि मप्र राजस्व पुस्तक परिपत्र 6- 4 के प्रावधानों के तहत स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम बगदरी के मुकेश आत्मज रूपसिंह लड़िया की 14 जुलाई 2020 को बगदरी में रात 12 बजे खेत में स्थित मकान में सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी विनीता लड़िया के लिए यह आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है।



