मुरूम की जगह डाल दिया मिट्टी युक्त पत्थर

डिंडोरी/सरहरी। जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डांड़बिछिया को मुख्य मार्गों से जोड़ कर पक्की सड़क बनाए जाने अभी तक कोई पहल नहीं की गई।आज भी स्थानीय ग्रामीण कच्ची व बोल्डर युक्त मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं, बरसात के मौसम में पूरे मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ फैला रहता है, जहां पैदल चलना तक मुश्किल होता है, वाहनों को निकालने में दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है, बावजूद कच्ची मार्ग को पक्की बनाए जाने जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। बताया गया कि डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग से महावीर टोला से डांड़बिछिया तक पहुंचने वाली लगभग दो किलोमीटर मार्ग से ही ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीण पक्की मार्ग बनाए जाने की मांग लंबे समय से शासन प्रशासन से की जा रही है, ताकि लंबे समय से बनी लोगों की समस्या से निजात मिल सके।



