डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला मुख्यालय में जगह-जगह बेची जा रही अवैध शराब

करवाई करने नहीं हो रही कोई ठोस पहल,कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी। जिला मुख्यालय सहित अंचलों में जगह-जगह धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिसे रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही, जगह जगह शराब उपलब्ध होने से युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, बच्चों पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। मामले को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी डिंडौरी अध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के द्वारा एस डी एम व कलेक्टर डिंड़ौरी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जब से शिवराज मुख्यमंत्री बने तब से प्रदेश और जिले में माफियाओं के हौसले बुलंद है, जबकि कमलनाथ जी के सरकार में माफियाओं के होश उड़े हुये थे।आज डिंड़ौरी जिले में शराब ठेकेदार के द्वारा अवैध तरीके से शराब बेंची जा रही है,ठेकेदार की गुरगे अवैध शराब को होम डिलीवरी तक कर रहे हैं,अंग्रेजी शराब प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी धड़ल्ले अवैध शराब मिल रही है,ठेकेदार के गुर्गे हर जगह शराब उपलब्ध करवा रहे हैं,डिंड़ौरी नगर में भी आसानी से अंग्रेजी शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा शराब बेची जा रही है, जबकि नर्मदा किनारे 5 किलोमीटर के अंदर अवैध शराब बिक्री पर रोक है, प्रतिबंत के बाद भी अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से बेची जा रही है क्षेत्र है। अवैध शराब की बिक्री से घरेलू हिंसा बढ़ रही है,महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार भी होना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए एवं दोषियों पर कड़ी कारवाई किया जाए,जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिला महिला कांग्रेस डिंड़ौरी द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय महिला कांग्रेस के लक्ष्मी बाई ठाकुर, रूकमाणी बाई, आकांक्षा सोनी, निशा धुर्वे, किरण बाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page