नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कोविड- 19 के 14 हजार 522 सेंपल में से 13 हजार 222 सेंपल निगेटिव

नरसिंहपुर। जिले में दो सितम्बर तक कोविड- 19 के कुल 14 हजार 5222 सेम्पल लिये गये। इन सेंपल की जांच के बाद 481 सेंपल पॉजीटिव, 13 हजार 222 नेगेटिव व 190 रिजेक्ट और 625 सेंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिले में 481 सेंपल पॉजिटिव पाये गये, जबकि कोरोना के 345 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 133 एक्टिव केस हैं।



