मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्यांगजनों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

मण्डला। जनपद शिक्षा केन्द्र में विकासखंड स्तरीय दिव्यांगजन समिति की बैठक दिव्यांग कंट्रोल रूम सह संसाधन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र बनाए जाने की कार्रवाई से अवगत कराया गया। सभी दिव्यांगजनों का पंजीयन कर उनकी समस्याएं सुनी गई। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए समयसीमा निर्धारित की गई। कोरोना संक्रमण से बचने के संबंध में भी जानकारी देते हुए उन्हें मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने प्रेरित करते हुए उन्हें मॉस्क वितरण किए गए। बैठक में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेन्द्र बरकडे़, महिला बाल विकास अधिकारी रेखा सैयाम, पंचायत समन्वयक सतीश बैगा, चिकित्सा समन्वयक डॉक्टर पुनीत झा, बीआरसी नैनपुर दिलीप शरणागत, एमआरसी बेनीश्याम झारिया एवं दीपक झारिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page