डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

किसान की बगैर सहमति से हो रहा था अवैध उत्खनन

  • दो वाहनों को जप्त कर पुलिस आगे की कर रही कार्यवाही

डिंडोरी।जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरसारी गांव के पास एक किसान की निजी भूमि पर बिना किसान की सहमति से क्रेशर संचालक द्वारा अवैध खनन करके पत्थरों का उपयोग क्रेशर में किया जा रहा था। मामले की भनक लगते ही जमीन मालिक मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पीड़ित ने हंड्रेड वाहन सहित खनिज अधिकारी को दी गई, मौके पर पहुंची हंड्रेड वाहन सहित खनिज अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनाया साथ ही मौके पर खड़े दो ट्रैक्टर वाहनों को भी जप्त कर कोतवाली थाने में लाया गया, जहां से अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। जमीन मालिक शिवकुमार, रामशरण, मनोज आदि लोगों की माने तो उनकी जमीन से क्रेशर संचालक अवैध उत्खनन कर इन पत्थरों का उपयोग क्रेसर चलाने में किया जा रहा है, जबकि पीड़ितों द्वारा बार-बार क्रेशर संचालक को मना करने के बाद भी अवैध उत्खनन मनमानी पूर्वक करवा रहा था, मामले को लेकर जमीन मालिकों ने कई बार क्रेशर संचालक से बात की गई,लेकिन कृष्णा स्टोन क्रेशर संचालक अपनी मनमानी पर आतुर हैं, नियम कानूनों को दरकिनार कर संचालक द्वारा मनमानी पूर्वक क्रेशर का संचालन करवा रहा है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page