नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

450 किलोग्राम महुआ लाहन व 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को नरसिंहपुर में रेलवे लाईन के किनारे ग्राम नकटुआ- शांतिनगर में सामूहिक दबिश देकर 450 किलोग्राम महुआ लाहन और 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 2 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
         अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री रवीन्द्र कुमार जैन, मुख्य आरक्षक श्री सदर बरकड़े और आरक्षक श्री दीपांश चौकसे मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page