डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
प्रथु कुमार झारिया बने कार्यवाहक अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण डिण्डौरी ब्यूरो
प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजभान पाल व प्रदेश अध्यक्ष डल्लू सोनी के अनुशंसा पर प्रथु कुमार झारिया को डिण्डौरी जिलेे के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री झारिया दैनिक जबलपुर दर्पण पत्र के शहपुरा संवाददाता नियुक्त हैं। जिन्हें प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों नें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।



