विधायक सुनीता पटेल का मुख्यमंत्री को खुला पत्र


20 सितंबर से भोपाल में देंगी अनिश्चितकालीन धरना
जबलपुर दर्पण नरसिंहपुर ब्यूरो।
जिले की फायर ब्रांड कांग्रेस नेत्री गाडरवारा की विधायक श्रीमती सुनीता पटेल ने एक बार फिर चर्चाओं में है जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा अपनी आवाज बुलंद करने बाली कांग्रेस की विधायक श्रीमती पटेल विधायक बनने के बाद से ही अवैध खनन के खिलाफ कमलनाथ सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ी थी बही अब एक नए मामले में उन्होंने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक और राजनैतिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आरोपों के साथ ही राजधानी भोपाल में अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम भी दे दिया है इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक खुला पत्र लिख उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एडिशनल एसपी राजेश तिवारी के संरक्षण में अवैध खनन, जुआ सट्टा और अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है । इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि गत वर्ष हुए एक एनकाउंटर में भी एडिशनल एसपी की भूमिका अत्यंत संदिग्ध है । सरकार को खुला अल्टीमेटम देते हुए श्रीमती पटेल ने अवैध कारोबार बंद ना होने के साथ जिले से एडिशनल एसपी को हटाये ना जाने की स्थिति में 20 सितंबर से राजधानी भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही है ।



