जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न


शासकीय अस्पतालों में उपचार की व्यवस्थाओं पर चर्चा
जबलपुर दर्पण ब्यूरो
सांसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा तथा मेडिकल अस्पताल सहित सभी शासकीय अस्पतालों में उपचार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा करने बुलाई गई इस बैठक में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, तरुण भनोट एवं विधायक संजय यादव , कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कसार, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया भी मौजूद थे ।



