भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

केश शिल्पी कांग्रेस की सत्याग्रह इंसाफ यात्रा

सेन समाज के अधिकारों और हक के लिए मैदान मे केश शिल्पी कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी तुलसीराम रठौर ने बताया है की मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सेन व महासचिव दीपक सेन आगमी होने वाले उप चुनाव विधानसभा क्षेत्रों मे तीसरे चरण मे विधानसभा मांदाता मे 4 सितंबर 2020 को और 5 सितंबर 2020 को विधानसभा नेपानगर मे सत्याग्रह इंसाफ यात्रा करगे। जो इन मुद्दों को लेकर होगी स्थाई आजीविका सृजन एवं सामाजिक न्याय हेतु। सेन समाज का इतिहास वैभव एवं समृद्धशाली रहा है इतिहास इस बात का साक्षी है । इस समाज को एतिहासिक दुष्चक्र व कुचक्र में फसाकर निरंतर पतन की ओर घसीटा गया है । यह दुष्चक्र आज भी यथावत चल रहा है । आज सेन समाज अपने अस्तित्व एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ रहा है । समाज का बहुत बड़ा वर्ग लोगो की केश सज्जा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है । आज भी सेन सामाज के लोगो के पास अपनी आजीविका का कोई स्थायी साधन नही अधिकतर लोग भूमिहीन है । समाज के लोग आजीविका की तलाश व गांवों में इस समाज के ऊपर निरंतर बढ़ते अत्याचार के कारण शहरों में आकर स्लम बस्तियों में रहकर सलूनो में काम कर रहे है । इनमे से अधिकतर बन्धुओं के पास स्वयं की सेलून भी नही है । जिससे कमाई भी इतनी नही हो पाती की वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में नाम लिखाकर पढ़ाई करा सके, निश्चित रूप से हमारे बच्चों का भविष्य भी अंधकार मय ही है ।

सेन समाज को प्रदेश सरकार ने कुछ भी नही दिया

वैश्विक कोरोना महामारी मे सेन समाज का व्यवसाय को सर्वाधिक रूप से प्रभावित किया है । आज लॉक डाउन हटने के बाद सैलूनों में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है ,समाज कोरोना के भय से भयभीत है । कोरोना कब तक चलेगा इसका जबाव अभी तक सरकारों के पास नही है । अब समय आ गया है , अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़े अपनी आवाज स्वयं बने ।संगठित होकर सरकार को अपनी संगठित आवाज का एहसास कराये। प्रदेश के प्रत्येक जिले से समाज के जागरूक बन्धुयों ने ज्ञापन एवं विनती के माध्यम से सरकार को अपनी बात से अवगत कराने का प्रयास किया है । सरकार द्वारा सेन समाज के हित मे अभी तक कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया है ।इससे इस सरकार की कथनी एवं करनी में खोट नजर आता है । भाजपा की सरकार सेन समाज को पुनः उसी सामंतवादी व्यवस्था दबंगो के घर घर जाकर बाल बनाने के लिए मजबूर कर रही है । शिवराज सिंह यही चाहते है ।यह हम होने नही देगे ।प्रदेश में सत्याग्रह इंसाफ यात्रा का मुख्य उद्देश्य-

* स्वजातीय बन्धुयों को संगठित करना।

* समाज के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए एक मजबूत धरातल खडाकरना ।

*सेन समाज की बहुप्रतीक्षित हक की मांग अनुसूचित जाति में शामिल करें सरकार।

* समाज के साथ होने बाले जातिगत भेदभाव एवं अपमान को सख्ती के साथ रोकने के लिए अनुसूचित जाति ,जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की तरह कानूनी संरक्षण ।

*कोविड-19 कोरोना वायरस के करण प्रभावित सेलून व्यवसायियों को प्रत्येक माह 10000 /-रुपया आर्थिक मदद ।

* सेन समाज के आवासहीन एवं भूमिहीन परिवारों को आवास एवं स्थाई आजीविका सृजन के लिए कृषि भूमि के पट्टे की मांग करते है।

*नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों द्वारा निर्मित दुकानों में उस क्षेत्र में सेलून व्यवसायियों की संख्या के अनुपात सबसे जरूरत मंद सेलून व्यवसायी को दुकानों का आरक्षण देना ।

*केश शिल्पी, सेलून वालो को विशेष कुशल श्रमिक श्रेणी में रखे सरकार।

*केश शिल्पी , सेलून वालों की जान माल की रक्षा के लिए बीमा कराऐ सरकार ।

मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन व महासचिव दीपक सेन एवं मीडिया प्रदेश प्रभारी तुलसीराम राठौर ने बताया कि सेन समाज के अधिकारों और हक के लिए सत्याग्रह इंसाफ यात्रा अपने तीसर चरण मे यह 4 सितंबर 2020 को विधानसभा मांदाता मे और 5 सितंबर 2020 को विधानसभा नेपानगर मे पहुंचेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page