नौकरी के बदले ठेकेदार द्वारा की जा रही है पैसे की डिमांड।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। पूर्व सैनिकों के नौकरी देने की एवज में की जा रही है पैसों की डिमांड। जिसे लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा विज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी डॉ संजय सिंह उईके को शिकायती पत्र सौंपा गया।
जीसीएफ फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड के पद पर सभी पूर्व सैनिक ठेकेदार के अंडर में ड्यूटी करते आए हैं। वर्तमान में जो नया ठेका कर्नल भूपेंद्र सिंह रावत के नाम पर मिला है। उनके द्वारा ठेके को पेटी कांट्रेक्टर राम लखन सिंह और उनके पुत्र विवेक सिंह को दिया गया है। जो अपनी मर्जी से सभी सैनिकों से 3 से ₹5 हजार रुपए की मांग की जाती है और यदि किसी ने उसे पैसा नहीं दिया तो नौकरी से निकाल दिया जाता है। जो गार्ड पहले ड्यूटी करते थे वह भी कार्य करने में सक्षम है। किंतु उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शिकायत की गई है।
शिकायती पत्र लेने के बाद एडिशनल एसपी ने कहा कि इस विषय में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के अध्यक्ष रजनीश सिंह, मीडिया प्रभारी शशि शंकर, प्रहलाद कुमार, बालकिशन चौधरी, वंशराज सिंह, रामस्नेही, शीतल प्रसाद, के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



