कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

देवरी मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

कटनी। कृषि विज्ञान केंद्र कटनी द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत एकीकृत कृषि प्रणाली पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया प्रवासी श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुधारने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 9 वा प्रशिक्षण ग्राम देवरी जिला कटनी में आज संपन्न हुआ ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है इस अभियान को 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन चलाया गया इसी अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मानीय डॉक्टर प्रदीप कुमार बिसेन एवं संचालक विस्तार सेवाएं डॉ ओम गुप्ता के संरक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आर के मिश्रा के मार्ग निर्देशन में वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ रामप्रताप बेन के नेतृत्व में जिले की देवरी ग्राम पंचायत में प्रवासी श्रमिकों के लिए तीन दिवसीय एकीकृत कृषि प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण का समापन हुआ यह कार्यक्रम 2 सितंबर से 4 सितंबर 2020 तक चला प्रशिक्षण में 35 प्रवासी श्रमिकों ने भाग लिया प्रशिक्षण में कृषि के साथ-साथ पशुपालन ,मछली पालन मुर्गी पालन ,सब्जी उत्पादन और केंचुआ खाद उत्पादन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया साथ ही प्रवासी श्रमिकों को प्रगतिशील फार्मर पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर देवरी के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कराया गया वैज्ञानिक डॉ ए.के दुबे डॉक्टर के पी द्विवेदी डॉक्टर संदीप चंद्रवंशी डॉक्टर भगवान बामणिया एवं प्रशिक्षण समन्वयक ने एकीकृत फसल पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी व फसल उत्पादन में से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रकाशित जवाहर कृषि संदेश दिया गया एवं किसानों को व्हाट्सएप के समूह में जोड़ा गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव हेतु समस्त सावधानियां उपायों को अमल में लाया गया मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करवाया गया साथ ही बैठक व्यवस्था में आवश्यक दूरी का पालन किया गया कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ग्राम पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण मैं समस्त किसानों एवं प्रवासी श्रमिकों को क्षेत्र भ्रमण कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page