सब्जी मंडी के विकास की बनी योजना

कैसे बने सुंदर सब्जी मंडी
विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक
उचेहरा। लॉकडाउन के चलतेनगर में सब्जी मंडी को लेकर को लेकर व्यापारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा जहां नगर परिषद परेशान व्यापारी भी परेशान होते हुए दिख रहे थे इस बात की खबर जैसे ही क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव को लगी उन्होंने आज रेस्ट हाउस में एक बैठक की और किस तरह सब्जी मंडी को व्यवस्थित व सुंदर बनाया जाए इस मामले में कई लोगों ने अपने सुझाव भी रखे। सब्जी मंडी नगर में ही रहेगी इस बात पर भी विधायक नागौद ने जोर दिया।
उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए को निर्देश दिए। बता दें कि अभी सब्जी मंडी बस स्टैंड में लग रही थी इसके बाद जब बसों का आवागमन शुरू हो गया तो राज मंदिर परिसर में सब्जी मंडी लगने का काम शुरू हो गया था मगर सब्जी व्यापारी अलग-अलग जगह पर सब्जी मंडी लगा रहे थे आज रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर के जिम्मेदार लोगों में छत्रसाल सिंह जूदेव अशोक द्विवेदी सोम चन्द्र ताम्रकार राजेश अग्रवाल मनोज शर्मा गजेंद्र पांडे तरुण मिश्रा जय बहादुर सिंह सुनील सरावगी शत्रुघन सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।



