अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हरदी ग्राम सड़क

तीन बार बनी सड़क लेकिन गुणवत्ता खा गए ठेकेदार

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो रमेश बर्मन
सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कूम्ही के सतधारा आश्रम से ग्राम हरदी के बीच पिछले 2 वर्ष पूर्व 20-18 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय जबलपुर के आला अधिकारियों की देखरेख मैं ठेकेदार अनिल राज जैन के द्वारा डेढ़ किलोमीटर की सड़क बनवाई गई थी यह सड़क करीब 57हजार रुपए की लागत मैं बनवाई गई थी। यह सड़क को क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी ने पिछले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हरदी गांव मे भूमि पूजन किया था । ठेकेदार के द्वारा सतधारा आश्रम से हरदी के बीच जल्दी सड़क बनाने की होड़ में सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया था । और एक माह के अंदर डामर सड़क बनवाकर तैयार कर दिया गया था। सड़क में घटिया मटेरियल लगाकर पूरी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय जबलपुर के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से हरदी ग्राम की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। एक सप्ताह की बारिश के चलते सतधारा से हरदी सड़क में सैकड़ों जगह सड़क धंसने से सैकड़ों गड्ढे व दरारें फटने से सड़क जर्जर हो गई है । सतधारा से हरदी के बीच बनी सड़क दो वर्षों के अंतराल में पुनः दो बार उखाड़कर नव निर्मित किया गया है । तीसरी बार पुनः सड़क उखड़ने लगी है । सतधारा से हरदी के बीच सड़क उखड़ने लगी है। जिससे क्षेत्रवासी आक्रोशित होकर मांग किया है। कि सतधारा नीलकंठ आश्रम से हरदी के बीच सड़क का नवनिर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। ताकि ग्राम कुम्ही, हरदी,महगवां, घुघरी, कुकर्रा, घुघरा, पड़रिया, आदि गांव में शिक्षा स्वास्थ्य व अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार से लोगों के जनजीवन में परेशानी ना हो।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय जबलपुर महाप्रबंधक विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सतधारा से हरदी सड़क बनवाई गई है। ट्राफिक अधिक होने व लोडर ट्रक चलने के कारण सड़क पर छति हो रही है। जांच टीम भेजकर निरीक्षण कराते हुए सड़क क्षतिग्रस्त स्थानों का सुधारीकरण करा दिया जाएगा।



